हमारे मासिक इ-न्यूज़लेटर की सदस्यता लें और अपडेट रहें।
सेल्फ असेसमेंट फॉर्म
जन्म या मृत्यु की घटना सिर्फ उसी क्षेत्र में पंजीकृत कराई जा सकती है जहां यह घटित हुई हो। यदि जन्म/ मृत्यु किसी अस्पताल या चिकित्सा संस्थान या किसी क्लिनिक में हुई हो तो चिकित्सक प्रभारी तथा अगर घर में घटित हुई हो तो घर का मुखिया या कोई परिवार का सदस्य जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण कराने के लिए उत्तरदायी होता है।
मौत के मामले में पंजीकरण के लिए जानकारी प्रदान करने के लिए समय सीमा 7 दिन है और जन्म के मामले में समय सीमा 14 दिनों की है।
निम्नलिखित दस्तावेज नगर निगम में निर्माण की अनुमति के आवेदन के लिए आवश्यक हैं:
नगर निगम द्वारा जारी निर्माण की अनुमति सिर्फ एक साल के लिए मान्य होती है। हालाँकि यदि एक वर्ष तक निर्माण कार्य नहीं हुआ हो तो यही अनुमति नए सिरे से अगले एक वर्ष हेतु दी जा सकती है।
निर्माण की अनुमति के शुल्क से 15-50 गुना ज्यादा तक का जुर्माना इन मामलों में लगाया जा सकता है।
ट्रेड लाइसेंस नगर निगम द्वारा जारी एक लाइसेंस होता है जो नागरिकों को प्रशासन द्वारा अनुमन्य व्यापार करने की अनुमति प्रदान करता है । न ही यह लाइसेन्स व्यापार करने की जगह का मालिकाना हक प्रदान करता है और न ही अनुमन्य व्यापार के अतिरिक्त किसी और व्यापार की अनुमति देता है।
आर. एम. सी अधिनियम के अंतर्गत अनाधिकृत व्यापार चलाना एक अपराध है। संबंधित प्राधिकरण आपके व्यापार या कारोबार पर ताला लगा सकते हैं।