ऑनलाइन संपत्ति कर

सेल्फ असेसमेंट फॉर्म

पवित्र स्थान

राजा मंदिर, फैजाबाद

एक छोटा शहर होने के बावजूद, फैजाबाद ऐतिहासिक रूप से काफी महत्व रखता है। फैजाबाद अयोध्या से 06 किमी की दूरी पर स्थित है, जो भगवान श्री राम की जन्मस्थली है।

मध्ययुगीन समय में और भारत में अंग्रेजी शासन के समय, फैजाबाद अवध के प्रांत था, जिसका शासन नवाबों द्वारा किया जाता था।

फैजाबाद में संस्कृतियों का एक स्पष्ट संलयन है, जो फैजाबाद की महत्ता और उसकी अहमियत को बढ़ावा देने का काम करता है। फैजाबाद में विभिन्न पर्यटन आकर्षण के केंद्र भी मौजूद हैं, जिनमे से यह मंदिर प्रमुख रूप से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय है। राजा मंदिर, फैजाबाद प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है।

अयोध्या के ऐतिहासिक राज्य के आसपास के क्षेत्र में स्थित, जहां पर रामायण जैसे महाकाव्य की उत्पत्ति हुई थी। राजा मंदिर इस स्थान को प्रभावी रूप से दर्शाता है।

वर्षों के बाद, आज भी राजा मंदिर से तमाम कहानियां जुड़ी हुई हैं, जो पर्यटकों को इस मंदिर तक खींच लाती हैं।

चक्र हरजी विष्णु मंदिर, फैजाबाद

फैजाबाद शहर, पर्यटकों को यहां आने के लिए बहुत सी कहानियां देता है, जो उन्हे इस शहर की ओर आकर्षित करती हैं। इनमे से एक पर्यटक आकर्षण स्थलों में से, फैजाबाद का मंदिर, चक्र हरजी विष्णु मंदिर है। जिसे प्रमुख रूप से पर्यटन स्थलों में ऊपर रखा गया है।

चक्र हरजी विष्णु मंदिर के बार में बहुत सी पुराणकथा-संबंधी कहानियां बताई जाती हैं। इन्ही कहानियों में से एक है, भगवान राम के पदचिन्हों की कहानी। बताया जाता है कि जहां पर यह मंदिर स्थित है, वहां पर एक बार भगवान राम आए थें, जिसके बाद वहां उनके पदचिन्ह रह गए थें, और बाद में वहीं मंदिर बना दिया गया।

चक्र हरजी विष्णु मंदिर, फैजाबाद, गुप्तार घाट पर स्थित है, जो घाघरा नदी के तट पर स्थित है, जो पवित्र नदी गंगा की एक सहायक नदी है। इस मंदिर में बहुत से हिन्दु देवों और देवियों की मूतिर्यां भी स्थापित हैं। चक्र हरजी विष्णु भगवान की मूर्ति की बनावट और नक्काशी इतनी बेहतरीन है कि हर कोई उसकी प्रशंसा करने को मजबूर हो जाता है।