ऑनलाइन संपत्ति कर

सेल्फ असेसमेंट फॉर्म

स्मारक

शूजा-उद-दौला का मकबरा

शूजा-उद-दौला का मकबरा, फैजाबाद की प्रमुख इमारतों में से एक है और साथ ही शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में भी एक है। जो भी पर्यटक शहर में भ्रमण करने के लिए आते हैं, उन्हे फैजाबाद के शूजा-उद-दौला के मकबरे में एक बार जरूर आना चाहिए, क्योंकि यहां की नक्काशी शायद ही देश के किसी कोने में देखने को मि

बहू बेगम के मकबरे से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर यह मकबरा स्थित है, जो गुलाब बाड़ी की तरह ही पूरे विश्व में प्रख्यात है। इस शूजा-उद-दौला के मकबरे के भूतल में तीन कब्रें बनी हुई हैं। ये तीन कब्रें बादशाह शूजा-उद-दौला, उनकी मां और पिता की हैं। इसी मकबरे के परिसर में एक इमामबाड़ा और एक मस्जिद भी स्थित है।

जो पर्यटक उत्तर प्रदेश को भ्रमण करने की योजना बनाते हैं, उन्हे अपने भ्रमण के दौरान फैजाबाद जरूर आना चाहिए, क्योंकि यहां के जैसे अद्भुत इतिहास को शायद ही विश्व में कहीं देखने को मिले। यहां भ्रमण करने के दौरान पर्यटक मुगल शासकों द्वारा बनाई गई सबसे बेहतरीन इमारतों और उनकी नक्काशी को नजदीक से देख सकते हैं।