ऑनलाइन संपत्ति कर

सेल्फ असेसमेंट फॉर्म

फैजाबाद की भौगोलिक स्थिति

फैजाबाद शहर घाघरा नदी (जो सरयू के नाम से भी जानी जाती है) के तट पर स्थित है। फैजाबाद जिले का कुल क्षेत्र 2,643 वर्ग मीटर है। फैजाबाद शहर का अक्षांश 26.47 N और देशान्तर 82.12 E है। यह शहर बाराबंकी, गोण्डा, बस्ती, अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर जिले से घिरा हुआ है। नेशनल हाई-वे 27 जो नई दिल्ली से नेपाल को जोड़ता है, फैजाबाद शहर से ही होकर गुजरता है। शहर की औसत वर्षा 1035 एमएम है। शहर का अधिकतम रिकॉर्ड तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम रिकॉर्ड तापमान 02 डिग्री सेल्सियस है।

टोपोग्राफी

फैजाबाद का टोपोग्राफी जलोढ़ मिट्टी, रेत और बजरी से निर्मित है। पहाड़, पठार और अन्य भौगोलिक प्रवृत्तियां यहां पर नही पायी जाती हैं, क्योंकि पूरा जिला गंगा के मैदान से संबंधित है। शहर की सामान्य ढलान पश्चिम से पूर्वी है और लगभग 130 किलोमीटर दूर है। यहां की प्रमुख नदियां सरयू, मरहा है।

खनिज की उपलब्धता

फैजाबाद जिले में लगभग खनिज की उपलब्धता ना के बराबर है। सरयू नदी से निकाली गई मिट्टी और निर्माण सामग्री ही उपलब्ध रहती है।

जंगल

फैजाबाद जिले में जंगल का क्षेत्र 3038 एचएएम, नेट एरिया सोन 134236 एचएएम, कृषि क्षेत्र 205199 एचएएम है। जहां तक फैजाबाद के प्राकृतिक वनस्पती का सवाल है, यहां पर विभिन्न प्रकार की वनस्पति जैसे सागोन, हल्दू, शिशॉ, टिबो, महुआ, बास, नीम, जामुन, मेयो आदि की प्रजाति पायी जाती है। साथ ही फैजाबाद में क्ले और सैंडी लोम प्रकार की मिट्टी पायी जाती है।