ऑनलाइन संपत्ति कर

सेल्फ असेसमेंट फॉर्म

भौगोलिक स्थिति

पूर्वी उ0प्र0 जनपद में स्थित अयोध्या नगर क्षेत्र सरयू नदी के दक्षिण तट पर स्थित है। यहां सामान्य रूप से समशीतोष्ण मानसूनी जलवायु पायी जाती है। जलवायु के तत्वों, तापमान, वर्षा व आर्द्रता का औसत मासिक विवरण निम्न तालिका में दर्शाया गया है।

अयोध्या क्षेत्र में तापमान, वर्षा एवं सापेक्षिक आर्द्रता वितरण

क्र0सं0 माह औसत मासिक उच्चतम तापमान (से0ग्रे0 में) औसत मासिक न्यूनतम तापमान (से0ग्रे0 में) औसत तापमान (से0ग्रे0 में) औसत सापेक्षिक आद्रता (प्रतिशत) में औसत मासिक वर्षा (सेमी0 में)
1 जनवरी 20.8 8.1 14.4 62.2 1.60
2 फरवरी 26.6 11.2 18.9 54.2 2.12
3 मार्च 34.5 16.3 25.4 35.0 0.81
4 अप्रैल 38.2 22.0 30.1 26.8 0.51
5 मई 42.2 25.6 33.9 37.2 1.25
6 जून 40.0 27.4 33.7 57.8 11.96
7 जूलाई 35.2 25.6 30.4 79.2 29.22
8 अगस्त 33.2 25.9 29.5 82.4 31.41
9 सितम्बर 34.1 24.4 29.2 77.2 20.05
10 अक्टूबर 32.6 22.0 27.3 62.0 4.87
11 नवम्बर 29.3 12.3 20.7 58.1 0.77
12 दिसम्बर 25.5 8.4 16.9 63.2 0.61
  वार्षिक औसत 33.9 19.1 27.4 57.9 105.1

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि क्षेत्र में जलवायविक तत्वों की परिवर्तनशीलता के आधार पर यहां तीन ऋतुएं पायी जाती है। ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव सामान्यता मार्च से जून तक वर्षा ऋतु का जुलाई से अक्टूबर तक तथा शीत ऋतु का नवम्बर से फरवरी तक पाया जाता है।