असेस्मेंट एवं कलेक्शन
|
जमीन और भवनों का निर्धारण, म्यूटेशन और प्रॉपर्टी टैक्स को जमा करना।
|
बिल्डिंग
|
बिल्डिंग प्लान की छानबीन, अनाधिकृत निर्माण की जांच करना और नियमित निरीक्षण करना।
|
केंद्रीय रिकॉर्ड
|
सभी पुराने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, स्वीकृत बिल्डिंग प्लान आदि का रखरखाव करना।
|
शिक्षा
|
प्राथमिक शिक्षा को गति प्रदान करना और सरकारी संस्थाओं और अन्य संगठनो, जैसे एनजीओ से तालमेल बनाना।
|
विद्युत
|
निगम के अधीन आने वाले क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति संबंधी कार्य को पूरा करना।
|
अंभियंत्रण (सिविल)
|
रोड का निर्माण एवं मरम्मत, चोक को सही करना, बस्टर डेवलपमेंट वर्क, सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण आदि।
|
ईस्टेट
|
अयोध्या नगर निगम द्वारा अधिकृत जमीन और इमारतों का रिकॉर्ड और सर्वेक्षण करना।
|
स्वास्थ्य
|
टीकाकरण आदि जैसी निवारक, उपचारात्मक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना।
|
लाईसेंस
|
व्यवसाय लाइसेंस के संबंध में नए व्यवसाय लाइसेंस, पुराने/समाप्त तिथि के व्यवसाय लाइसेंस का नवीकरण, अस्थायी लाइसेंस को जारी करना, व्यवसाय लाइसेंस हेतु मांग को बढ़ावा देना आदि।
|
लाइटिंग
|
स्ट्रीट लाइट का संचालन और रखरखाव करना, नई प्रकाश प्रणाली की स्थापना करना, संस्थाओं और मार्केट में लाइटिंग व्यवस्था करना आदि।
|
बाजार
|
नगर निगम बाजार का निर्माण एवं रखरखाव करना।
|
पार्क एवं स्क्वायर
|
शहर में स्थित पार्क और स्क्वायर संबंधी कार्यों को करना।
|
नियोजन एवं विकास
|
नई परियोजनाओं को शुरु करना, तकनीकी परियोजनाओं (केवल गैर-व्यावसायिक परियोजनाओं हेतु) को निष्पादित करना और वित्तीय अध्ययन, परियोजनाओं के कार्य का अनुश्रवण करना।
|
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट
|
भौगोलिक सूचना प्रणाली, जल सूचना प्रणाली, जल निकाय संरक्षण, विरासत संरक्षण जैसे मुद्दों को अनुश्रवण करना।
|
सीवेज एवं ड्रेनेज
|
सभी प्रमुख/ धमनी रोड के अंतर्गत केंद्रीय सीवेज और ड्रेनेज लाइन का प्रबंध करना एवं रखरखाव करना।
|
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
|
रोड की सफाई करना, घरेलू ठोस अपशिष्ट को इकठ्ठा करना और डंपिंग यार्ड तक उसे ले जाना
|
विजिलेंस
|
काउंसिलर, नागरिकों या अन्य सूत्रों से कर्मचारियों के खिलाफ मिली शिकायत पर कार्य करना।
|
जल आपूर्ति
|
जल उपचार संयंत्र, बूस्टर पंपिंग स्टेशन और ट्यूबवेल की स्थापना, संचालन और रखरखाव करना।
|